भाजपा बनाएगी सरकार और कांग्रेस को होगा वीरभद्र के न होने का नुक्सान: धूमल

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 11:57 AM (IST)

ऊना(सुरेन्द्र): चुनाव एक तरह का युद्ध होता है जिसमें हर कार्यकत्र्ता और हर मतदाता का योगदान रहता है। चुनावों के लिए हर वर्ग से संपर्क में लाया जा रहा है और जागृत करके पार्टी के लिए कार्य करने को प्रेरित किया जा रहा है। यह बात ऊना में पत्रकावार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कही। उन्होंने कहा कि हर बात हमने रिवाज बदला है और इस बार भी भाजपा रिवाज बलदेगी। मिशन रिपीट करके भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज होगी।

धूमल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जो हाल दिल्ली और पंजाब में हो रहा है उससे मतदाता भलीभांती परिचित है। हिमाचल का मतदाता मैच्योर है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें डबल इंजन बनकर कार्य कर रही है और हिमाचल में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जिसको लाभ न मिला हो। धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह के न होने से कांग्रेस को नुक्सान रहेगा क्योंकि वह एक कद्दावर नेता रहे हैं उनकी पूरे प्रदेश में अपील थी उनकी कमी कांग्रेस को जरूर खलेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाटी समुदाय का मुद्दा उठाया था और उन्हें जनजातीय दर्जा देने की मांग उठाई। हमने 2 बार प्रस्ताव पास करके विधानसभा भी भेजा था और अब इस मांग पर केंद्र सरकार ने अब मोहर लगाई है।

ओ.पी.एस. के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो देश प्रदेश की जीवन भर सेवा करते हैं उनको पैंशन तो मिलनी ही चाहिए लेकिन कांग्रेस जो इस बाबत घोषणाएं कर रही है वह उनसे कभी पूरी नहीं होगी। सत्ता में आने के लिए वह कुछ भी घोषणा करते जा रहे हैं जोकि चुनावी वायदा ही साबित होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News