कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी : सतपाल सत्ती
punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 05:53 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल के साथ-साथ ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते गांवों के प्रधान, उप प्रधान, बी.डी.सी व जिला परिषद की महिलाओं का आज अभ्यास सम्मेलन तीन चरणों में जिला परिषद हॉल ऊना में सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास सम्मेलन में 155 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दी। सत्ती ने बताया कि इस अभ्यास सम्मेलन मे महिलाओं को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत होने वाले विकास कार्यों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को आगे कैसे बढ़ाना है इस बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधि विकासात्मक कार्यों को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं इस बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी आदमी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है लेकिन कांग्रेस एक परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आयुष्मान जन आरोग्य योजना तथा प्रदेश सरकार की हिम केयर योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5-5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क ईलाज की सुविधा है जिससे प्रदेश के साथ-साथ देश के अनेकों लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पहले सामाजिक पेंशन की आयु सीमा को 70 वर्ष किया गया और दोबारा आयु सीमा को कम करके 60 वर्ष तक कर दिया गया है जिससे प्रदेश के बहुत सारे लोगों में उत्साह देखा जा सकता है। अभ्यास सम्मेलन के दूसरे चरण में मीनाक्षी राणा ने सोशियल मीडिया के प्रयोग बारे चर्चा की। आज के दौर में सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है जिसके बहुत सारे लाभ हैं जैसे कि सूचनाएं प्रदान करना व शिक्षित करने के साथ-साथ अन्य कार्य भी सोशल मीडिया के माध्यम से किये जा सकते हैं। तीसरे चरण में पार्टी की, कार्य पद्धति, व्यक्तित्व व पार्टी के किए गए विकासात्मक कार्यों बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। तीसरे चरण में पार्टी की, कार्य पद्धति, व्यक्तित्व व पार्टी के किए गए विकासात्मक कार्यों बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।