पेट्रोल व डीजल बढ़ौतरी के खिलाफ बंगाणा में निकाली कांग्रेस ने हल्ला बोल रैली

Wednesday, Feb 24, 2021 - 05:41 PM (IST)

ऊना(विशाल): पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ौतरी के खिलाफ कुटलैहड़ कांग्रेस ने आज बंगाणा में हल्ला बोल रैली निकालते हुए केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने बंगाणा की ठंडी खुई से हल्ला बोल रैली का आयोजन किया और रैली बंगाणा बाजार से होती हुई एस.डी.एम. कार्यालय तक स्थल पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रणजीत राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के उपरान्त बंगाणा बाजार में सडक़ पर बैठकर कर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इस मौका पर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता को लूट रही है। किसान आंदोलन की आड़ में पैट्रोल डीजल के दाम पिछले 15 दिनों में लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। आज देश में 100 से ऊपर पैट्रोल का रेट हो चुका है। देश पहले ही कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाऊन के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, रोजी रोटी के साधन खत्म हो चुके हैं, बेरोजगारी हद से बढ़ गई है और लोग पैसे-पैसे को मोहजात है। ऐसे में ये गूंगी-बहरी सरकार लगातार जनता पर महंगाई का वार कर रही है।

Surinder Kumar

Advertising