कांग्रेस का आरोप: अपने फायदे के लिए सत्ता पक्ष ने की रोस्टर से छेड़छाड़

Tuesday, Dec 15, 2020 - 05:32 PM (IST)

ऊना(विशाल): कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा पंचायती चुनावों को लेकर आबंटित किये गए 5 जोनों में से 5वें  जोन की बैठक मदन मोहन सैनी की अध्यक्षता में डंगोली में संपन्न हुई। बैठक में कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौका पर विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अपने फायदे के लिए रोस्टर के साथ सत्ता पक्ष ने छेड़छाड़ की है, जो कि न्यायसंगत नहीं है।

कुटलैहड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बलबूते पर मजबूत हो चुकी है। रोस्टर के साथ छेड़छाड़ का कांग्रेस के किसी भी उम्मीदवार को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। उन्होंने कहा पंचायती चुनावों में कांग्रेस विचारधारा के अधिक से अधिक प्रत्याशी जीत दर्ज करें, इसलिए चुनाव मैदान में उतारने से पूर्व जोनों के प्रभारी और अन्य पदाधिकारी गहनता से विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय पर पहुंचे। विवेक ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत हासिल करना है।

Surinder Kumar

Advertising