चैतन्य शर्मा ने किया गगरेट के लोगों का अपमान : कालिया

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 12:48 PM (IST)

ऊना(विशाल स्याल): गगरेट की जनता के साथ विधायक रहे चैतन्य शर्मा ने विश्वासघात किया है और उनके दिए मतों का अपमान किया है। साथ ही गगरेट के लोगों का भी अपमान हुआ है। यह बात गगरेट के पूर्व विधायक राकेश कालिया ने पंजाब केसरी से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जनता के चैतन्य को विधायक चुना था और उन्हें जनता के हितों का ख्याल रखना चाहिए था। कालिया ने कहा कि चैतन्य कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से चुनाव जीतकर विधानसभा गए थे और उन्हें इसका भी ख्याल रखना चाहिए था। कांग्रेस में आने के सवाल पर राकेश कालिया ने कहा कि अभी कांग्रेस में आने का उनका कोई विचार नहीं है।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक राकेश कालिया कांग्रेस के विधायक रहे हैं और इन विधानसभा चुनावों में टिकट चैतन्य शर्मा को मिलने के बाद वह पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। अब क्यास लगाए जा रहे हैं कि कालिया की पुन: कांग्रेस में वापसी हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News