मिटटी के तेल से 90 फीसदी जल गई विवाहिता, पति व सास गिरफ्तार

Sunday, May 02, 2021 - 03:05 PM (IST)

अम्ब(अश्विनी): ससुरालियों द्वारा मिट्टी का तेल फैंक कर बहू को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना अम्ब के तहत खरियाली (सुन्काली) गांव में हुई संगीन वारदात में महिला 90 फीसदी जल गई है। पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति व् सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत घेवट बेहड के अधीन पड़ते उक्त गांव में एक महिला आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन शारदा देवी उफऱ् मीना (34) ने बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीव 9 बजे सास व पति ने उसके ऊपर बोतल से मिट्टी का तेल फैंक दिया और पति ने माचिस से आग लगा दी। उसने आरोप लगाया है कि रसोई में कुण्डी लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। कुण्डी किसने खोली है, यह उसे पता नहीं है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति व पीडि़ता तलाकशुदा थे और करीब 2 साल पूर्व दोनों की दूसरी शादी हुई थी। अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत गंभीर वताई जा रही है। डी.एस.पी. अम्ब सृष्टि पाण्डेय का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 307,326 व् 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सास उषा देवी व पति विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

Surinder Kumar

Advertising