कल काला दिवस मनाएगी भाजपा

Friday, Jun 24, 2022 - 06:19 PM (IST)

ऊना(सुरेन्द्र): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा ने यहां जारी बयान में 25 जून को इतिहास का काला दिवस करार दिया है। उन्होंने बताया कि 25 जून को आपातकाल का काला दिवस उस समय की इंदिरा गांधी और कांग्रेस की सरकार की तानाशाही, परिवारवाद, सत्ता प्रेम और अवसरवादी सोच और नीतियों के विरोध में लगातार गत 45 वर्षों से मनाया जाता है।

सुमीत ने कहा कि भाजपा ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस की उस वक्त की दमनकारी, तानाशाही, सत्ता प्रेम और अवसरवादी सोच नीतियों को जन तक पहुंचाने के मंडल, जिलों सहित पूरे प्रदेश के अंदर आपातकाल को काला दिवस मनाने का कार्यक्रम के आयोजन करने जा रही है और आपातकाल के समय जेल में रहे सत्याग्रहियों को 25 जून के दिन अपने अपने मंडल और जिला स्तर पर सम्मानित करने का काम करेगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता अपने घर में 5 दीपक जलाने का काम अपने घरों में करेंगे।

Surinder Kumar

Advertising