बलात्कार का आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार

Tuesday, Jul 07, 2015 - 09:51 AM (IST)

रामपुर बुशहर : उपमंडल रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र के अंतर्गत बधाल में पुलिस की गिरफ्त से आरोपी भागने में कामयाब हो गया। आरोपी के फरार होने की शिकायत झाकड़ी थाने में दर्ज की है। जानकारी के अनुसार किन्नौर पुलिस कॢमयों द्वारा इस आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपुर के समक्ष पेश करने के लिए लाया गया था। न्यायालय में पेश करने के बाद जब पुलिस क र्मी बधाल में खाना खाने के लिए एचआरटीसी के बस से उतरे तो आरोपी संजीव कुमार (22) भी साथ में था। जब पुलिस कर्मी पेशाब करने गए।

 

इस दौरान आरोपी अन्य पुलिस कॢमयों को धक्का मार कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पाए। तेज गति से दौड़ लगाने पर आरोपी जंगल में छिप गया और पुलिस कॢमयों के आंखों से ओझल हो गया। थक-हारकर हैड कांस्टेबल ज्ञान सिंह व मनी राम ने पुलिस चौकी में आरोपी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार आरोपी बलात्कार के आरोप में जिला किन्नौर के रिकांगपिओ थाने के अंतर्गत गिरफ्तार है और वह झाकड़ी थाने के धारागौरा का निवासी है। डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने मामले की पुष्टि की है।

Advertising