डल्हौजी-रूलयाणी में कार लुढ़की, 3 घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2015 - 10:25 AM (IST)

डल्हौजी : रविवार की शाम को डल्हौजी-रूलयाणी मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 3 युवक घायल हो गए, जिसमें 2 घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डल्हौजी में भर्ती कर लिया गया है तो एक घायल की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए टांडा रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार शाम को डल्हौजी से रूलयाणी के लिए जा रही थी तो बीच रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में 3 युवक सवार थे जिनकी पहचान मोहित पुत्र बलदेव निवासी रूलयाणी, अभिषेक पुत्र अजीत व विक्रम पुत्र ज्ञान चंद के रूप में की गई है।

 

डल्हौजी पुलिस को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला तो एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में एक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य को अंजाम दिया तो साथ ही तीनों घायलों को सिविल अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया, जिसमें से घायल मोहित व अभिषेक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डल्हौजी में भर्ती कर लिया गया है जबकि तीसरे युवक विक्रम को उपचार के लिए टांडा रैफर कर दिया गया है।

 

घायलों को प्रशासन की तरफ से अस्पताल पहुंच कर तहसीलदार डल्हौजी अनिल भारद्वाज ने फौरी आॢथक राशि जारी की, वहीं एसडीपीओ डल्हौजी संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ से तीनों घायलों को फौरी आॢथक राहत के तौर पर 5-5 हजार रुपए की राहत जारी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News