मलेटा में महिला को पीटा

Monday, Jul 06, 2015 - 09:27 AM (IST)

बिलासपुर : पुलिस थाना कोट में महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में राजो देवी पत्नी भाग सिंह निवासी गांव मलेटा ने बताया कि वह शाम के समय अपने घर वापस लौट रही थी तो रास्ते में घास का एक टोकरा पड़ा हुआ था।

 

उसने आगे जाने के लिए जब इस टोकरे को रास्ते से किनारे किया तो साथ ही घास काट रही 3 महिलाओं ने उसके ऊपर द्राटियों से हमला कर दया जिससे उसे चोटें आई हैं। डीएसपी नयनादेवी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 324 व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertising