नाबालिग लड़की से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2015 - 10:07 AM (IST)

बिलासपुर: जिला के कुड्डी गांव में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुड्डी निवासी एक नाबालिग लड़की को मोहम्मद फारूख नाम का युवक शुक्रवार देर रात अपने साथ बरमाणा ले गया जहां उसने उक्त नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया। परिजनों ने जब लड़की की तलाश की तो वह घर पर नहीं मिली। बाद में पता चला कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मौजूदा समय में कुड्डी में ही किराए के कमरे में रह रहा था। आरोपी पेंटर का काम करता है और कुछ समय पूर्व यह उक्त नाबालिग लड़की के घर पर भी काम कर चुका है। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई बताई जा रही है जिस कारण वह नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था।

पीडि़ता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया तथा पीडि़ता का मैडीकल क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में करवाया। पुलिस प्रवक्ता एएसपी रोहित मालपाणी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News