घर में घुसकर महिला से दुराचार का प्रयास

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2015 - 10:10 AM (IST)

मानपुरा: बद्दी के चक्का गांव में किराए पर रहने वाली एक महिला के घर में घुस कर एक 24 वर्षीय युवक ने दुराचार करने के प्रयास किया लेकिन महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने महिला को उक्त युवक से छुड़ा लिया। युवक ने महिला के कपड़े फाड़ दिए थे।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर सायं चक्का गांव में किराए के मकान में रहने वाली महिला अकेली थी। इस बीच महिला को अकेला पाकर कांगड़ा जिला के इंदौरा तहसील का रहने वाला युवक सौरभ कमरे में घुस गया और महिला से जोर-जबरदस्ती करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी जितेंद्र मौके पर आया और युवक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि यह युवक भी महिला के पति के साथ सुरक्षा एजैंसी में सुरक्षा गार्ड लगा हुआ है। जितेंद्र ने महिला के पति को सूचित किया। सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गया। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News