सामाजिक दायित्व का कार्य अंत्योदय की भावना से करें : शांता

Saturday, Jul 04, 2015 - 11:19 AM (IST)

पालमपुर: सार्वजनिक उपक्रम समिति (लोकसभा) के सभापति एवं कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र से सांसद शांता कुमार ने कहा कि देश के सभी सार्वजनिक उपक्रम सामाजिक दायित्व का कार्य अंत्योदय की भावना से करें। उन्होंने कहा कि देश के सार्वजनिक उपक्रमों के पास लाभांश में सामाजिक दायित्व के कार्यों हेतु धनराशि निर्धारित है जो लगभग 8000 करोड़ रुपए बनती है। यदि इस धनराशि का समुचित और सार्थक उपयोग किया जाए तो आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो सकता है।

शुक्रवार को मुंबई में 5 दिवसीय प्रवास के दौरान जीवन बीमा निगम सामान्य इंश्योरैंस कंपनी तथा ओएनजीसी के अधिकारियों को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि अधिकांश सार्वजनिक उपक्रम सामाजिक दायित्व के कार्य पर निर्धारित धनराशि खर्च कर रहे हैं लेकिन बहुत से उपक्रम इस राशि को विधिवत नहीं खर्च रहे जिसके कारण सामाजिक दायित्व के कार्य में बाधा आ रही है। समिति 5 दिवसीय अध्ययन दौरे पर वाराणसी, मुंबई, हैदराबाद और विशाखापट्टनम में सार्वजनिक उपक्रमों के उच्चधिकारियों से विचार-विमर्श कर रही है।

Advertising