ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीडऩ का आरोप

Thursday, Jul 02, 2015 - 10:33 AM (IST)

बीबीएन: थाना नालागढ़ के तहत एक महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला द्वारा अदालत में दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2012 में हुई थी और उसके पिता ने शादी के समय आवश्यकता के अनुसार दहेज दिया लेकिन कुछ समय बाद उसका पति कम सोने के गहने और मोटरसाइकिल न देने के बहाने बनाने लगा।

शिकायकर्ता के अनुसार उसका पति अपनी मां और बहन की चुगली पर उसके साथ झगड़ा शुरू कर देता तथा उसे कहता कि वह और लड़की से शादी करना चाहता है। उसे मानसिक व शारीरिक यातना दी जाती रही। जनवरी, 2014 में उसने लड़की को जन्म दिया जिसके बारे में उसके पति को संदेश भेजा गया लेकिन वह न तो उससे मिलने आया और न ही बेटी को देखने आया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति ने बेटी को रखने और दहेज का सामान लौटाने से इंकार कर दिया। एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertising