मणिपुर आतंकी हमले में हिमाचल के 3 जवान शहीद

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2015 - 12:04 AM (IST)

शिमला: मणिपुर में हुए आतंकी हमले में हिमाचल के 3 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवान पांवटा साहिब उपमंडल, हरिपुरधार व जिला बिलासपुर से सम्बन्ध रखते हैं। एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान ने बताया कि शहीद अशोक राणा के परिजनों ने सूचना दी है कि हमले में अशोक राणा ने भी शहादत पाई है। उधर पांवटा में 4 महीने पहले छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा सोहन सिंह सैणी भी वीरवार को मणिपुर में आतंकी हमले में शहीद हो गया। जवान अपने पीछे पत्नी व एक साल की बेटी छोड़ गया। उधर, जिला बिलासपुर के हीरापुर गांव का शहीद जवान राजेश चंदेल भी शहीद हो गया है।

जानकारी के अनुसार राजेश चंदेल पुत्र जोगिंद्र सिंह चंदेल मणिपुर में तैनात था। जोगिंद्र ङ्क्षसह भी सेना से रिटायर हैं व उनके 3 पुत्र हैं जो सभी सेना में हैं। उधर विकास खंड पांवटा की मानपुर देवड़ा पंचायत के मानपुर गांव का रहने वाला सोहन सिंह सैणी डोगरा रैजीमैंट की छठी बटालियन में कार्यरत था। 7 साल पहले सोहन सिंह सैणी (27) पुत्र सुखदेव सिंह सैणी सेना में भर्ती हुआ था और वीरवार को मणिपुर में हुए आतंकी हमले में 20 जवानों के साथ वह भी शहीद हो गया। सेना की तरफ  से शहीद के परिजनों को इस बारे सूचित किया गया है। शहीद के पिता ने बताया कि उनका यह मंझला बेटा था और 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। 3 दिन के बाद शहीद की पार्थिव देह पांवटा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News