मोदी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त किया : धूमल

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2015 - 08:59 PM (IST)

बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रहा है। बिलासपुर सदर मंडल द्वारा ग्राम पंचायत मैहरी काथला के कुलवाड़ी गांव में भाजपा के महासंपर्क अभियान व जनकल्याण पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे धूमल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार के 60 वर्षों पर भारी पड़ रहे हैं।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी डोगरा, जिला भाजपा महामंत्री भीम चंदेल, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल, केहर सिंह ठाकुर, घुमारवीं मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, सदर मंडल के महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, मंडल सचिव देवेश चंदेल, जिला पार्षद व मंडल सचिव प्रोमिला, सचिव अमरनाथ धीमान, बीडीसी सदस्य ओंकार पाठक, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी, जेडी शर्मा, महिला मोर्चा सचिव लता, युवा मोर्चा के देवेश, सानिद अख्तर व अनिरुद्ध सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News