हाईकोर्ट ने किया 5 सिविल जजों का तबादला

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2015 - 09:34 AM (IST)

शिमला: प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 5 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का तबादला किया गया है। सिविल कोर्ट पांवटा में तैनात सिविल जज कपिल शर्मा को कोर्ट नं. 3 शिमला, अकशी शर्मा सिविल जज देहरा को कोर्ट नं. 4 शिमला, अनुज बहल सिविल जज (प्रशिक्षु) को रोहड़ू, कुमारी शहनाज अंसारी सिविल जज (प्रशिक्षु) को पांवटा तथा प्रतीक गुप्ता सिविल जज (प्रशिक्षु) को देहरा में तैनाती दी गई है। ये तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News