नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती

Thursday, May 28, 2015 - 09:35 AM (IST)

चम्बा: पुलिस थाना चुवाड़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार नवम्बर, 2014 में लड़की के साथ उस समय दुष्कर्म किया गया जब वह अपने कमरे में सोई हुई थी। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके साथ काकू राम ने दुष्कर्म किया है। घर वालों को इस बारे में तब पता चला जब लड़की ने पेट दर्द होने की बात कही।

जब लड़की को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। घर वालों ने जब लड़की से इस बारे में पूछा तो लड़की ने अपने साथ बीती घटना के बारे में जानकारी दी। जिला पुलिस प्रवक्ता वीर बहादुर ने बताया कि पीडि़त लड़की की शिकायत के आधार पर काकू राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertising