टिक्कम सिंह को विश्व सेवा रत्न अवार्ड

Sunday, May 24, 2015 - 11:19 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात टिक्कम सिंह नेगी को विश्व सेवा परिषद ने विश्व सेवा रत्न अवार्ड-2015 से नवाजा है। उन्हें यह अवार्ड 15 मई को परिषद के नेपाल प्रमुख भरत प्रसाद शाह ने दिया। टिक्कम सिंह नेगी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। 15 मई को दिल्ली में आयोजित विश्व सेवा रत्न अवार्ड समारोह में 17 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश से टिक्कम सिंह शामिल रहे। परिषद शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यह सम्मान देती है। 

टिक्कम सिंह नेगी भारत ज्योति अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके  हैं। बीते वर्ष उन्हें यह सम्मान दिया गया था। नेगी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनकीसराहनीय सेवाओं, प्रदर्शन व उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया था। टिक्कम ङ्क्षसह नेगी यह अवार्ड पाने वाले दूसरे हिमाचली हैं।

Advertising