बरमाणा में महिला से मारपीट, दांत तोड़े

Saturday, May 23, 2015 - 09:26 AM (IST)

बरमाणा: बरमाणा पुलिस थाना में दिगथली-सुई सुरहाड़ गांव में कुछ लोगों ने रास्ता रोक कर एक महिला के साथ मारपीट कर उसके दांत तोड़ डाले। जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला इलाज हेतु अब क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती है। एएसपी बिलासपुर भूपेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि पुलिस को मनोहर लाल पुत्र गोविंद राम की पत्नी ने बताया कि जब वह अपने घर की ओर जा रही थी, तब उसके साथ यह मारपीट हुई है। एएसपी ने बताया कि बरमाणा थाना पुलिस ने आरोपियों केखिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertising