उद्योग में कामगार की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2015 - 06:58 PM (IST)

परवाणु : औद्योगिक क्षेत्र परवाणु के सैक्टर 5 स्थित एक पंखे बनाने वाले उद्योग में सोमवार सुबह अचानक एक कामगार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से दिल्ली निवासी मुरारी लाल उद्योग भवन की छत पर बने कमरों में बाकी कामगारों के साथ रहता था और रविवार को भी 11 बजे तक उसने ओवरटाइम किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

कामगारों ने पुलिस को बताया कि मुरारी लाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था तथा दिल्ली से उसका इलाज भी चल रहा था। स्थानीय ईएसआई अस्पताल के प्रभारी डा. विनोद कपिल के अनुसार मुरारी लाल की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News