मां नयना देवी के दरबार पहुंचे नड्डा

Sunday, Apr 26, 2015 - 12:54 PM (IST)

नयनादेवी (बिलासपुर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा संग पहुंचे। 

जानकारी मुताबिक उन्होंने परिवार सहित मंदिर के प्राचीन हवनकुंड में पूजा-अराधना की। इस पूजा में उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा भी शरीक हुई। बताया जा रहा है कि लगभग 7 बजे वह नयना देवी के मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी वर्ग ने उन्हें विधिवत रूप से पूजा करवाई।

पूजा के बाद नड्डा ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि बिलासपुर के दयोली गांव को प्रशासनिक अधिकारियों के सर्वेक्षण के बाद ही गोद लिया गया है। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को भरपूर मदद मिल रही है। प्रदेश को विकासात्मक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रेलवे बजट में इस वर्ष 300 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। साथ ही पहले ही वर्ष में प्रमुख प्रदेशों में एम्स हिमाचल को मिला है।

 

 

Advertising