हिमाचल ने जीती Kung fu चैम्पियनशिप

Sunday, Apr 19, 2015 - 10:52 PM (IST)

पंडोह: मुंबई के दादर कांधावैली स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में 15-16 अप्रैल को कुंगफू  अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिमाचल प्रदेश से 8 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। टीम का प्रतिनिधित्व असम के कोच एचके मुशाहारी द्वारा किया गया। चैम्पियनशिप में हिमाचल प्रदेश विजेता रहा और गोल्ड ट्रॉफी हासिल की।

प्रतियोगिता में संजीव ठाकुर का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और उसने 2 इवैंट-चैलेंज फाइट में गोल्ड और दूसरा ताउलू में सिल्वर प्राप्त किया, वहीं एचके मुशाहारी ने दोनों इवैंट में गोल्ड मैडल जीते। दोनों ही जूनियर वर्ग में गोवर्धन, दिनेश कुमार और मुकेश मैहता पंडोह और रामपुर के अभिषेक वर्मा ने सिल्वर मैडल जीते हैं। संजीव ठाकुर गांव दवाह जांओ तहसील निरंमड के रहने वाले हैं। वह अब तक 2 गोल्ड नैशनल में और 3 सिल्वर प्राप्त कर चुके हैं। 

Advertising