बाइक सवार राहगीर को टक्कर मार फरार

Sunday, Apr 19, 2015 - 12:46 AM (IST)

मंडी: विक्टोरिया पुल के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रैफर कर दिया है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को कटौला निवासी हुक्म चंद पुत्र डोलू राम (45) विक्टोरिया ब्रिज को पार कर पुरानी मंडी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सिर के बल गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया। शहरी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप वर्मा ने बताया कि फरार बाइक चालक जल्दी दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर क ार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertising