सबसे बड़ी पार्टी बनने का जश्र मनाएगी भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2015 - 12:06 AM (IST)

शिमला: विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर प्रदेश भाजपा रविवार को जश्न मनाएगी। इसके लिए जिला व मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 लाख लोगों को पार्टी से जोडऩे के लक्ष्य को भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसके 10 करोड़ सदस्य बने हैं।

भारतीय जनता पार्टी आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र डोगरा ने प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला संयोजकों की घोषणा कर दी है। इसके तहत विवेक शर्मा को प्रदेश सह संयोजक, राजेश वर्मा को कार्यालय सचिव, करण नंदा, अजित सकलानी, अनिल जसवाल, रीता गोस्वामी, श्रेक शारदा, विनोद ठाकुर, रीता ठाकुर, विनोद ठाकुर तथा उमेश शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

राजेन्द्र डोगरा ने जिला संयोजकों की नियुक्ति करते हुए विनीत गुप्ता को चम्बा, अजय पठानिया को नूरपुर, राकेश चौधरी को कांगड़ा, हिमांशु मिश्रा को पालमपुर, अनिल शर्मा को देहरा, विरेन्द्र शर्मा को हमीरपुर, खड़क सिंह को ऊ ना, पंकज वर्मा को बिलासपुर, नंद लाल ठाकुर को मंडी, प्रेम ठाकुर को सुंदरनगर, अमर सिंह को कुल्लू, बिशन दास को लाहौल-स्पीति, राघव ठाकुर को सिरमौर, अधिराज सिंह को सोलन, सुरेन्द्र शर्मा को शिमला, विनोद कुमार को महासू तथा सीडी नेगी को जिला किन्नौर का संयोजक नियुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News