पुराना कांगड़ा में आंत्रशोथ की दस्तक

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2015 - 12:59 AM (IST)

कांगड़ा: पुराना कांगड़ा व आसपास के क्षेत्र में आंत्रशोथ ने दस्तक दे दी है और इसका आंकड़ा 2 दिनों में 24 पहुंच गया है। सीएमओ धर्मशाला डा. बीएम गुप्ता के अनुसार पिछले कल कांगड़ा उपमंडल अस्पताल में 6 रोगी आंत्रशोथ रोग से पीडि़त आए जिसमें से 5 को भर्ती कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 18 रोगी कांगड़ा उपमंडल अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न जगहों से आए हैं।

इस तरह से कांगड़ा उपमंडल अस्पताल में 2 दिन में आने वाले रोगियों का आंकड़ा 2 दर्जन हो गया है। इस बारे सहायक अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य कांगड़ा राजीव डोगरा ने बताया कि विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है तथा वह पूरी तरह से क्लोरीनेशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग केवल विभाग द्वारा दिए जाने वाले पानी का प्रयोग पीने के लिए करें। कुओं व बावडिय़ों का पानी न पीएं। इससे पहले धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र सौंकणी दा कोट व खनियारा में डायरिया से 60 लोग डायरिया से प्रभावित हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News