छतरी में जीप की टक्कर से एक की मौत

Saturday, Apr 18, 2015 - 12:49 AM (IST)

कांगड़ा/धमशाला: छतरी में जीप की टक्कर से व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीप चालक जीप को पीछे कर रहा था कि भनियाना निवासी हरी पाल सिंह को टक्कर लग गई जिस पर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए पहले शाहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं सिद्धबाड़ी के समीप शुक्रवार देर सायं एक बाइक सड़क के किनारे खड़े टैंपो ट्रैक्स से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया। बाइक सवार को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। सूचना के मुताबिक यह घटना 9 बजकर 45 मिनट पर घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त व्यक्ति बाइक पर सवार होकर धर्मशाला से योल की तरफ जा रहा था।

Advertising