Basketball : स्पैशल ओलिंपिक टीम ने गुजरात में जीता गोल्ड

Tuesday, Mar 31, 2015 - 09:50 PM (IST)

बिलासपुर: स्पैशल ओलिंपिक भारत के सौजन्य से गुजरात राज्य के बड़ोदरा शहर राष्ट्रीय बास्केटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बास्केटबाल खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्पैशल ओलिंपिक हिमाचल प्रदेश ने भाग लिया। इसमें चेतना संस्था के 12 विशेष खिलाडिय़ों पवन कुमार, आशीष कुमार, दीपक, विपिन कुमार, सुशील, पुष्पेंद्र, अनिल कुमार, रवि कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार आदि सहित 2 प्रशिक्षक संजीव शर्मा व अमन शर्मा ने भाग लिया।

मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि इस 6 दिवसीय बास्केटबाल खेल प्रतियोगिता में देशभर से 12 राज्यों ने भाग लिया जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया जोकि हिमाचल प्रदेश व बिलासपुर जिला के लिए गौरव की बात है। खिलाडिय़ों का चेतना संस्थान बिलासपुर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्पैशल ओलिंपिक भारत हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष एवं चेतना संस्था की संस्थापक डा. मल्लिका नड्डा ने भी विशेष खिलाडिय़ों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संस्था के प्रशासक कश्मीर सिंह ठाकुर ने विजेता खिलाडिय़ों का स्वागत किया।

Advertising