बाइक खाई में गिरी, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2015 - 12:10 AM (IST)

कांगड़ा: समेला में एक बाइक के पैरापिट से टकराकर खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। कांगड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोहित कुमार पुत्र कमल कुमार निवासी लोहड़ तहसील देहरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बाइक के खाई में गिर जाने से उस पर सवार रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में रोहित कुमार को उपचार के लिए मैडीकल कालेज टांडा ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस घटना स्थल का मुआयना करेगी व इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक के साथ कोई और मोटरसाइकिल पर भी बैठा था। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News