जमीनी विवाद में मारपीट, 5 घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2015 - 08:40 PM (IST)

नालागढ़: थाना नालागढ़ के तहत गांव अभीपुर (राजपुरा) में जमीनी विवाद के चलते 2 गुटों में हुई मारपीट में 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि शनिवार को जब वह खेत में काम कर रहा था तो उसी समय हंसराज, हरकेवल, कृष्ण पाल व परिवार के अन्य सदस्य उसके खेत में आए और उससे मारपीट की जिससे उसे चोटें आई हैं।

इसी तरह अर्जुन सिंह पुत्र केवल ने बयान दर्ज करवाए हैं कि जब रविंद्र सिंह व उसके परिवार के सदस्य विवादित जमीन में काम रहे थे तो उसने काम बंद करने के लिए कहा। इसी बात पर रविंद्र सिंह, नराता राम, अशोक व हरबंस आदि ने उसके व अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की जिससे उसे व अन्य सदस्यों को चोटें आई हैं। एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने रविंद्र सिंह व अर्जुन सिंह के बयानों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घायलों का मैडीकल करवा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News