कांगड़ा में चरस सहित एक दबोचा

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2015 - 08:42 PM (IST)

कांगड़ा: नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ छेड़े अभियान में रविवार शाम कांगड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित दबोचा है। कांगड़ा थाना प्रभारी महिन्द्र सिंह मन्हास ने जानकारी देते हुए बताया कि बज्रेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी जयसिंहपुर जो डंूगा बाजार के पास एक किराए के मकान में रहता है, से पुलिस ने 164 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी को जब कांगड़ा थाना लाकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को चरस रखे होने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 364 ग्राम और चरस बरामद की। इस तरह से पुलिस ने आरोपी बज्रेश कुमार से कुल अभी तक 528 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News