ब्यास किनारे मिली लापता लड़की की लाश

Thursday, Mar 26, 2015 - 01:33 AM (IST)

जंगलबैरी: बुधवार देर सायं ब्यास नदी किनारे एक लड़की की लाश मिली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जंगलबैरी के अशोक कुमार व मनोज नाग किसी काम के लिए ब्यास नदी किनारे गए हुए थे कि उन्हें वहां उन्हें एक लाश दिखाई दी। युवकों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना सुजानपुर को दी। एसएचओ सुजानपुर मौके पर पहुंचे तथा छानबीन करने पर पाया कि यह लाश एक लड़की की है। उन्होंने तुरंत लम्बागांव थाना को सूचित किया।

डीएसपी बैजनाथ पुनीत रघु भी मौके पर पहुंचे तथा छानबीन करने पाया कि यह लाश हलेड़ चम्बी की एक लड़की की है जिसकी गुमशुदगी की सूचना थाना लम्बागांव में 20 मार्च को दर्ज की गई थी। लड़की के पिता को मौके पर बुलाया गया तथा पिता ने शव की शिनाख्त की। बहरहाल इस मामले के पीछे सच्चाई क्या है यह पुलिस जांच का विषय है तथा पुलिस छानबीन के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

Advertising