मौका देखने गए जनप्रतिनिधियों ने की महिला से छेड़छाड़!

Thursday, Mar 26, 2015 - 12:39 AM (IST)

घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली एक ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों पर महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। हालांकि पंचायत प्रधान व उपप्रधान संपर्क सड़क में चल रहे विवाद का मौका देखने के लिए गए थे। महिला का आरोप है कि पंचायत के प्रधान, उपप्रधान व एक अन्य व्यक्ति उसके आंगन में आए और उसके साथ छेडख़ानी भी की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451 व 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उधर जनप्रतिनिधि कृष्ण ने महिला पर आरोप लगाया कि वह रास्ते से जा रहे थे तो महिला ने उनका रास्ता रोका तथा गंदी-गंदी गालियां निकाली। कृष्ण राम की शिकायत पर महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 व 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पूर्व भी इसी गांव में संपर्क सड़क को लेकर विवाद हुआ था। उस समय इस सड़क का निर्माण जेसीबी के माध्यम से किया जा रहा था। उस दिन एक महिला ने जेसीबी रोकने का प्रयास किया तब उस महिला के खिलाफ भी पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया गया है।

Advertising