चेली में रास्ता रोक कर पीटा

Monday, Mar 23, 2015 - 07:22 PM (IST)

स्वारघाट : पुलिस थाना स्वारघाट ने ग्राम पंचायत तन्बौल के गांव चेली में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, गाली-गलौच व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चेली निवासी प्रकाश चंद पुत्र आत्मा राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि जब वह घर जा रहा था तो उसी के गांव के शेर सिंह उर्फ  काला ने उसका रास्ता रोका तथा उसके साथ मारपीट की। प्रकाश चंद ने शिकायत में बताया कि वह अकसर उसके साथ गाली-गलौच करता है व जान से मारने की धमकियां देता है।

प्रकाश चंद बनेर नामक स्थान पर ढाबे पर काम करता है व अकसर रात के समय ही घर जाता है जिससे उसे जान का खतरा है। पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने आईपीसी की धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertising