परिवार में मतभेद होना बड़ी बात नहीं : कांग्रेस
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2015 - 01:12 AM (IST)

चिंतपूर्णी: ब्लाक कांग्रेस कमेटी जसवां में बैठक के बाद माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधिवत रूप से माता की पावन पिंडी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुक्खू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी में किसी भी तरीके की कोई गुटबाजी नहीं है। अगर परिवार में किसी तरह का मतभेद हो तो उसे गुटबाजी नहीं कह सकते। यह कोई बड़ी बात नहीं है।
सुक्खू ने कहा कि संगठन और सरकार मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसा कोई घर नहीं है जहां पेयजल नहीं पहुंचा हो। हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है। रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह केवल कांग्रेस पार्टी की देन है। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के प्रधान संजीव कालिया, बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिंदा कालिया, एडवोकेट लवली पाराशर, सुमित, बिक्कू पाराशर खन्ना, थाना प्रभारी नितिन चौहान व मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।