सीएम आज शिमला में देंगे बेटी के विवाह की रिसैप्शन

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2015 - 12:17 AM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नई दिल्ली में हुई अपनी बेटी अपराजिता सिंह के विवाह की रिसैप्शन रविवार को शिमला के होटल पीटरहाफ में देंगे। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की कई हस्तियों के भाग लेने की संभावना है। रिसैप्शन की तैयारियों को शनिवार अंतिम रूप दिया गया जिसका स्वयं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने जायजा लिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हर्ष महाजन भी इस दौरान उनके साथ थे। मुख्यमंत्री की बेटी अपराजिता सिंह का विवाह नई दिल्ली में बीते रोज पटियाला राजघराने के अंगद सिंह के साथ हुआ था जिसमें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य नामी हस्तियों ने भाग लिया था। शिमला में रिसैप्शन देने के बाद मुख्यमंत्री का 17 मार्च को रामपुर में भी धाम देने का कार्यक्रम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News