प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ चालान पेश

Saturday, Mar 14, 2015 - 10:52 PM (IST)

शिमला: प्रदेश सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ शनिवार को चालान पेश कर दिया। यह चालान विशेष जज (वन) की अदालत में पेश किया गया। राज्यपाल उर्मिला सिंह द्वारा फाइल को लौटाने के बाद आखिर विजीलैंस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को री-इम्प्लाइमैंट देने के मामले में चालान पेश किया है। इस मामले में विजीलैंस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा को री-इम्प्लाइमैंट को लेकर चालान पेश किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित एक आईपीएस अधिकारी व 2 आईएएस अधिकारी के खिलाफ चालान पेश किया है। विजीलैंस की तरफ से जो चालान पेश किया गया है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को आरोपी बनाया गया है। उन पर पूर्व आईपीएस अधिकारी को री-इम्प्लाइमैंट देने का आरोप है जिसमें नियमों के विपरीत उनको फायदा पहुंचाया गया है। इसकी पुष्टि डीआईजी अरविंद शारदा ने की है।

Advertising