सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, 3 घायल

Friday, Mar 06, 2015 - 12:25 AM (IST)

कांगड़ा: 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि 3 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाया गया।

थुरल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकुश, विवेक और कुनाल निवासी थुरल का मोटरसाइकिल स्किड होकर एक बस से जा टकराया। इस दुर्घटना में तीनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंकुश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

एक अन्य मामले में कछियारी के पास एक मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय विवेक निवासी कछियारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे टांडा अस्पताल लाया गया। हालांकि वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस उक्त मामलों की छानबीन कर रही है।

Advertising