प्राइवेट बस आप्रेटर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम पर किया केस

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2015 - 10:24 AM (IST)

धर्मशाला: प्राइवेट बस आप्रेटरों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम पर कांगड़ा की अदालत में केस दर्ज करवाया है। प्राइवेट बस आप्रेटर पवन कुमार ने कहा कि परिवहन निगम कानून को ठेंगा दिखाते हुए नई नीली बसों को नियमों के विपरीत दौड़ा रहा है। जिससे प्राइवेट बस आप्रेटर को भारी नुकसान हो रहा है और वह घाटे में जा रहा है। जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

गौरतलब है कि चंद माह पहले केंद्र द्वारा हिमाचल सरकार को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत दी गई नीली बसों का चालन और संचालन शहरी विकास मंत्रालय के तहत होना था। लेकिन इन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम को थमा दिया गया और निगम की अफसरशाही ने इन्हें नियमों के विपरीत भगाना शुरू कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News