महिला कांस्टेबल से बदसलूकी करने पर 2 गिरफ्तार

Wednesday, Mar 04, 2015 - 09:44 PM (IST)

शिमला: महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने 2 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें केएनएच छोटा शिमला निवासी महिला रंजना शर्मा और कार्ट रोड निवासी राजीव जोली शामिल हैं। थाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई है।

 

बीते दिन थाना बालूगंज में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ स्थानीय अदालत के बाहर बदसलूकी किए जाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertising