नील गाय से टकराई बाइक, 2 घायल

Wednesday, Mar 04, 2015 - 09:24 PM (IST)

नंगल: नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर रामपुर साहनी के निकट अचानक जंगल में से नील गाय का झुंड निकल आने के कारण मुख्य मार्ग पर जा रहे बाइक सवार 2 युवक एक नील गाय से टकरा गए। इस सड़क हादसे में जहां युवकों को गंभीर चोटें आईं, वहीं उक्त जंगली नील गाय की टांगें टूट गईं।

 

इस सड़क हादसे के दौरान मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई व उक्त दोनों युवकों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी। नया नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी एकत्रित की और घायल हुए जंगली जानवर का इलाज करवाने के लिए वन विभाग को सूचित किया।

Advertising