पत्थर लगने से बाइक चालक की मौत

Tuesday, Mar 03, 2015 - 10:13 PM (IST)

श्री रेणुका जी: ददाहू-कोटीधीमान मार्ग पर एक बाइक चालक के सिर पर पत्थर लगने से मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसकी माता गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जरग गांव का रहने वाला 30 वर्षीय मुल्तान सिंह अपनी माता को साथ लेकर कोटीधीमान मार्ग पर लठियाण गांव जा रहा था जहां रास्ते में पहाड़ी से गिरा पत्थर उसके सिर पर लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं हादसे में उसकी माता कांता देवी भी घायल हो गई।

 

दोनों घायलों को उपचार के लिए ददाहू अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें सिविल अस्पताल नाहन रैफर कर दिया गया। नाहन से मुल्तान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया लेकिन पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतक के शव को वापस ददाहू लाया गया। हादसे की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर मनमोहन सिंह ने की है।

Advertising