मुख्यमंत्री बेटी की शादी को दिल्ली रवाना

Sunday, Mar 01, 2015 - 08:00 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए। वह बेटी अपराजिता सिंह की शादी की तैयारियों को लेकर दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री का पहला हवाई मार्ग से दिल्ली जाने का कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने के चलते वह सड़क से मार्ग होते हुए दिल्ली रवाना हुए। वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के बेटे अंगद सिंह से हो रही है। विवाह 7 व 8 मार्च को दिल्ली में है।

 

बुशैहर राजघराने से संबंधित मुख्यमंत्री का पटियाला राजपरिवार से संबंध जुड़ रहा है। बताया गया है कि इस विवाह समारोह में उत्तर व मध्य भारत के सभी राजघराने भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य सिंह पहले से ही दिल्ली में शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शादी समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल, सभी विधायकों को भी शादी का न्यौता दिया है। विवाह समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने शिमला में पीटर हाफ में 15 मार्च को रिसैप्शन रखी है।

Advertising