अब शिमला में पिंक टैक्सी में सफर करेंगी महिलाएं (Watch Video)

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2015 - 10:46 AM (IST)

शिमला: शिमला में अब महिलाओं को भीड़भाड़ वाली बसों में मजबूरी में सफर नहीं करना पड़ेगा। शिमला नगर निगम अब महिलाओं के लिए पिंक टैक्सी सेवा शुरू करेगा। बताया जा रहा है कि इसी साल के मध्य में शहर में पिंक टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।

जिसमें सिर्फ महिलाएं ही सफर करेंगी। उधर महिलाओं को भी इस सेवा का बेसब्री से इंतजार है। उप मेयर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि इसमें चालक महिलाएं ही होंगी। इसके लिए नगर निगम कार कंपनियों के सहयोग से महिला चालकों को प्रशिक्षित भी करेगा।

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के लिए पिंक टैक्सी की शुरूआत होने से छेड़छाड़ के मामले भी सामने नहीं आएंगे और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। शहर में पिंक टैक्सी की सेवा शुरू होने से जहां महिलाएं सुरक्षित वातावरण में अपना सफर तय करेंगी तो वहीं शिमला नगर निगम को भी इस सेवा से अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News