होमगार्ड जवान पर दहेज उत्पीडऩ का केस दर्ज

Friday, Feb 27, 2015 - 10:03 PM (IST)

घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं में एक होमगार्ड के जवान के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आरोपी की पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। प्रवीण कुमार पुत्र राम लाल निवासी अमरसिंहपुरा की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व पीडि़ता के साथ हुई। इनके 2 बच्चे भी हैं।

 

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने कहा है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक-ठाक था। उसके बाद आरोपी शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि वह उसे दहेज के लिए भी तंग करने लगा है। इससे पूर्व भी प्रवीण को घुमारवीं पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 3 बार गिरफ्तार किया था।

 

डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Advertising