हिलोपा शुरू करेगी प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन : महेश्वर

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 12:49 AM (IST)

बिलासपुर: हिमाचल लोकहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए हिलोपा द्वारा शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही बंदरों व आवारा पशुओं की संख्या से लोगों का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा बंदरों की संख्या के गलत आंकड़े देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में बंदरों व जंगली जानवरों द्वारा फसल को पहुंचाए जा रहे नुक्सान के कारण 2 लाख हैक्टेयर भूमि पर किसानों ने फसल बीजना बंद की दी है।

 

महेश्वर सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं से निजात पाने के लिए गऊसदन खोलना समस्या का सही समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है और पशुओं के जन्म व मरण का रजिस्टर बनाया जाना चाहिए। यह काम सरकारी विभागों की अपेक्षा एनजीओ से करवाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गऊसदन खोलने के बाद प्रदेश सरकार को गऊ मूत्र व गोबर पर आधारित उद्योग स्थापित करने चाहिए ताकि बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सके। इस अवसर पर हिलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू राम मंडयाल, यूथ ब्रिगेड के राज्य अध्यक्ष गौरव व जिला हिलोपा प्रधान दौलत राम शर्मा व प्रवक्ता केश पठानिया भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News