इतिहास पुनर्लेखन को आगे बढ़ाना ही ठाकुर राम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2015 - 12:40 AM (IST)

हमीरपुर: इतिहास को कई लोग लिखते हैं लेकिन ठाकुर राम सिंह ने इतिहास बनाया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नेरी में ठाकुर राम सिंह जन्मशताब्दी समारोह के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पधारने पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि इतिहास शोध संस्थान नेरी काफी समय से अनदेखी का शिकार था लेकिन ठाकुर राम सिंह जी के चरण पडऩे से यह संस्थान तपोभूमि बन गया है। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि इतिहास पुनर्लेखन को आगे बढ़ाया जाए।

 

धूमल ने कहा कि राम सिंह ने देश भर में संघ का काम किया और वे अपने अंतिम समय में अपने गृह जिला में आकर रहे, यह हमारा सौभाग्य है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इतिहास शोध संस्थान नेरी में ठाकुर राम सिंह संग्रहालय का भी शुभारंभ किया, जिसमें ठाकुर राम सिंह के जीवन से जुड़ी उनकी वस्तुओं को रखा गया है। इस दौरान एक फोटो गैलरी भी लगाई गई।

 

इतिहास शोध संस्थान नेरी व बाला साहब आप्टे स्मारक समिति द्वारा श्रीधर विष्णु वाणकर पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रो. गणेश दत्त शर्मा को प्रदान किया गया। बतौर पुरस्कार उन्हें प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपए प्रदान किए गए। इस दौरान ठाकुर राम सिंह स्मृति विशेषांक का भी विमोचन किया गया। इस विशेषांक में राम सिंह से जुड़ी बातों का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम में 3 लेखकों की 4 पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News