भाजपा कार्यालय में हुए कांड के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : धूमल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2015 - 06:28 PM (IST)

इंदौरा: पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने अपने भाजपा समर्थकों सहित आज इंदौरा के मुख्य बाजार में रोष रैली जाकि इंदौरा बैरियर चौक तक गई। इस अवसर पर धूमल के साथ विपिन परमार, संजय ठाकुर, अर्जुन सिंह, रीता देवी, घनश्याम सिंह, ओपी चौधरी, डाक्टर रूप लाल, मुरीद हुसैन, राजेश ठाकुर, अश्विनी कटोच, अश्विनी शर्मा, आदर्श शर्मा व पूर्व विधायक देशराज सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता साथ थे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। उन्होंने भाजपा कार्यालय में हुई हिंसात्मक घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। धूमल ने वीरभद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने दोषियों को क्लीन चिट देकर प्रदेश में गंदी राजनीति और हिंसात्मक घटनाओं को बढ़ावा दिया है। धूमल ने कहा कि हम भी चुप नहीं बैठेंगे और इसकी सीबीआई जांच करवा कर ही रहेंगे। इसके अलावा धूमल ने दिल्ली में हुए चुनावी नतीजे पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नतीजों से कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहना चाहिए। सभी से मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर न छोड़ें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News