राज्यपाल के आदेशों की हो रही अनदेखी : धूमल

Saturday, Feb 07, 2015 - 11:41 PM (IST)

कांगड़ा: डिजीटल मैम्बरशिप का शुभारंभ करने के बाद शनिवार को कांगड़ा में पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा ने निर्णय लिया है कि पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया जाएगा। अभी तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 8 करोड़ 50 लाख सदस्य हैं।

 

धूमल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भाजपा 10 करोड़ सदस्य बनाकर इतिहास रचेगी। सदस्यता अभियान का पहला चरण 10 फरवरी को समाप्त हो जाएगा और इस दौरान प्रदेश में 10 लाख सदस्य बन चुके हैं। अब भाजपा डिजीटल सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है और उसी के मद्देनजर प्रत्येक मंडल में डिजीटल मैम्बरशिप के लिए टोल फ्री नंबर 18002662020 पर मिस कॉल देकर सदस्य बन सकता है। इसी संदर्भ में आज कांगड़ा मंडल की बैठक रखी गई थी।

 

धूमल ने कहा कि 29 जनवरी को शिमला में भाजपा कार्यालय पर हमला करके युवा कांग्रेस ने जो बर्बरता दिखाई है उसमें कार्यालय व गाडिय़ों की तोडफ़ोड़ की गई थी, वहीं कई लोग घायल भी हो गए थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस मामले में कांग्रेस को क्लीन चिट दे चुके हैं और राज्यपाल के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने इस सारे मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के किसी कार्यरत जज से करवाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, विपिन परमार, ङ्क्षहदवीर कोहली, संजय चौधरी, रत्न जगदम्बा, कुलभूषण चौधरी, रमेश महैशी, सुरेश व कांगड़ा भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश बराड़ सहित कई भाजपाई शामिल थे।

Advertising