कांग्रेस ने दिल्ली का अभूतपूर्व विकास किया : वीरभद्र

Monday, Feb 02, 2015 - 12:29 AM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को नई दिल्ली के लोधी रोड, पड़पडग़ंज, गोल मार्कीट व हरीनगर में चुनावी जनसभाआें को संबोधित करते हुए कहा है कि आधुनिक दिल्ली का विकास कांग्रेस सरकारों की ही देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजधानी दिल्ली का अभूतपूर्व विकास किया और लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं सृजित कीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजनीति में दिल्ली का विशेष योगदान रहा है। इसलिए यहां एक स्थिर, धर्मनिरपेक्ष व विकासशील सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व में कांग्रेस को दिए गए भारी समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री जीएस बाली, उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा$  सुभाष मंगलेट और वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने भी चुनावी जनसभाआें में भाग लिया और लोगों से कांग्रेस के समर्थन में मतदान की अपील की।

Advertising